यूरोपीय संघ
From विकिपीडिया
![]() |
|
![]() |
यूरोपीय संघ आबादी के लिहाज़ से दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है जिसकी स्थापना 1951 में हुइ. यूरोपीय संघ में जहाँ जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन और इटली जैसे देश हैं जिनकी गिनती अमरीका और जापान के बाद विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में की जाती है, वहीं कुछ छोटे देश भी हैं.
[बदलें] प्रारंभ
दूसरा विश्व युद्ध समाप्त होने के बाद यूरोप के एक बड़े हिस्से में राष्ट्रवाद के लिए ज़बरदस्त जोश उमड़ा और संघवाद के लिए भी प्रबल समर्थन देखा गया. यूरोपीय संघ के संघवादियों ने 1948 में हेग में इस उम्मीद के साथ एक सम्मेलन किया कि एक यूरोपीय संविधान बना लिया जाएगा. लेकिन ब्रिटेन ने संघवाद के इस विचार को नकार दिया जिसके फलस्वरूप यूरोपीय परिषद का जन्म हुआ. यह कोई बहुत ताक़तवर नहीं थी और इसे यूरोप में मानवाधिकारों की देखरेख की ज़िम्मेदारी सौंपी गई. 28 फ़रवरी, 1957 को यूरोपीय संघ का एक यूरोपीय आर्थिक समुदाय (ईईसी) बनाने की दिशा में रोम संधि को रूप में एक क़दम बढ़ाया गया. ईसीएससी के छह देशों ने रोम संधि पर हस्ताक्षर किए जिसके बाद यूरोपीय साझा बाज़ार (ईईसी) वजूद में आया और साथ ही यूरोपीय परमाणु ऊर्जा संगठन (यूरोटॉम) भी बना. यूरोपीय आर्थिक समुदाय की ख़ासियत यह थी कि संघ के देशों में सामान लाने-ले जाने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा और लोग कहीं भी काम कर सकेंगे. यूरोटॉम का मक़सद था यूरोपीय संघ की एक मिली जुली परमाणु ऊर्जा नीति का विकास करना.