विकिपीडिया:स्टब
From विकिपीडिया
स्टब विकिपीडिया के ऐसे लेख हैं जिन्होंने अभी तक संपादकों का पूरा ध्यान नहीं पाया है। ये वो पन्ने हैं जो लिखे तो गये हैं मगर इनमें इतनी जानकारी नहीं है कि इन्हें लेख कहा जा सके। लेकिन ये बेकार नहीं है। वास्तव में ये लेख के पूरा होने के रास्ते में पहला कदम हैं।
[बदलें] स्टब की पहचान
स्टब एक छोटा लेख है, मगर इतना छोटा भी नहीं कि बेकार हो। सामान्यत: यह इतना बड़ा होत है कि लेख के शीर्षक को परिभाषित ककर सके। इस तरह इस में करीब ३ से १० वाक्य होने चाहिये।