प्रेमचंद
From विकिपीडिया
प्रेमचंद हिन्दी और उर्दू के सबसे महान लेखकों में से थे। उन्हे मुंशी प्रेमचंद के नाम से भी जाना जाता है।
अनुक्रमणिका |
[बदलें] जीवनी
प्रेमचंद का जन्म एक गरीब परिवार में काशी से चार मील दूर लमही नामक गांव में ३१ जुलाई १८८० को हुआ था। उनके पिता डाक मुंशी थे।
सात साल की अवस्था में माता का और चौदह की अवस्था में पिता का देहांत हो गया। रोटी कमाने की चिंता बहुत जल्दी उनके सिर पर आ पड़ी। ट्यूशन कर करके उन्होंने मैट्रिक पास किया और फिर बाकायदा स्कूल-मास्टरी की ओर निकल गए। नौकरी करते हुए उन्होंने एफ० ए० और बी० ए० पास किया। एम० ए० भी करना चाहते थे, पर कर नहीं सके।
स्कूल-मास्टरी के रास्ते पर चलते-चलते सन १९२१ में वे गोरखपुर में डिप्टी इंस्पेक्टर स्कूल थे। जब गांधी जी ने सरकारी नौकरी से इस्तीफे का बिगुल बजाया, उसे सुनकर प्रेमचंद ने भी फौरन इस्तीफा दे दिया। उसके बाद कुछ रोज उन्होंने कानपुर के मारवाड़ी स्कूल में काम किया, पर वह चल नहीं सका।
अंतिम दिनों के एक वर्ष को छोड़कर (सन १९३४-३५ जो मुंबई की फिल्मी दुनिया में बीता), उनका पूरा समय बनारस और लखनऊ में गुजरा, जहां उन्होंने अनेक पत्र-पत्रिकाओं का संपादन किया और अपना साहित्य-सृजन करते रहे। ८ अकतूबर १९३६ को उनका देहावसान हुआ।
[बदलें] लेखन
प्रेमचंद ने पहले उर्दू में लिखना शुरू किया, पर बाद में उन्हें लगा कि हिंदी में लिखने से वे अधिक संख्या में पाठकों तक पहुंच सकते हैं। प्रेमचंद उनका असली नाम नहीं था। उनका असली नाम नवाबराय था। उनकी पहली रचना सोजे-वतन थी जिसमें देशभक्तिपूर्ण कहानियां थीं। छपते ही इसे अंग्रेजों ने जब्त कर लिया। तत्पश्चात वे प्रेमचंद के नाम से लिखने लगे।
प्रेमचंद ने कहानी और उपन्यास दोनों ही लिखे हैं। वे भारत के श्रेष्ठतम कहानीकार और उपन्यासकार के रूप में जाने जाते हैं। उनके प्रमुख उपन्यासों में शामिल हैं कर्मभूमि, गबन, रंगभूमि, गोदान आदि। गोदन उनकी अंतिम रचना थी और कई दृष्टियों से वह उनकी श्रेष्ठतम रचना भी है।
[बदलें] हिंदी में अन्य योगदान
हिंदी साहित्य और साहित्यकारों को बढ़ावा देने के इरादे से उन्होंने हंस नामक पत्रिका शुरू की, जिसमें उन्होंने समकालीन रचनाकारों की अनेक रचनाएं प्रकाशित कीं। यह पत्रिका आज भी प्रकाशित हो रही है और हिंदी की प्रमुख साहित्यिक पत्रिकाओं में गिनी जाती है।
प्रेमचंद लेखक होने के साथ-साथ समाज सुधारक भी थे। उनकी सभी रचनाओं में उन्होंने किसी न किसी ज्वलंत सामाजिक समस्या का चित्रण किया है।
[बदलें] बाहरी कड़ियां
[बदलें] यह भी देखें
हिंदी के प्रमुख साहित्यकार |
---|
आचार्य रामचंद्र शुक्ल | आमिर खुसरो | अशोक चक्रधर | डाक्टर कन्हैयालाल नंदन | काका हाथरसी | चंद बरदाई | जयशंकर प्रसाद | दण्डपाणी जयकान्तन | धर्मवीर भारती । नरोत्तमदास । नागार्जुन । निर्मल वर्मा । नरेन्द्र कोहली | पं महावीर प्रसाद द्विवेदी | प्रेमचंद | फणीश्वर नाथ रेणु | भारतेंदु हरिश्चंद्र | भीष्म साहनी । मनोहर श्याम जोशी । मलिक मोहम्मद जायसी । महादेवी वर्मा | मीरा बाई। मृदुला गर्ग । मैथिलीशरण गुप्त | रहीम । संत कबीर । सुभाष काक । सुमित्रानंदन पंत । सूरदास । सूर्यकांत त्रिपाठी निराला | हजारी प्रसाद द्विवेदी| हरिशंकर परसाई | श्रीलाल शुक्ल | |
प्रेमचंद के उपन्यास |
---|
प्रेमा | वरदान | सेवासदन | प्रेम आश्रम | प्रतिज्ञान | निर्मला | गबन | रंगभूमि | कायाकल्प | कर्मभूमि | गोदान | मंगलसूत्र |
|
प्रेमचंद के कहानी संग्रह |
कफन | नव जीवन | प्रसून | प्रेम प्रतिज्ञा | |