ऐश्वर्या राय
From विकिपीडिया
1 नवंबर, 1973 को मैंगलोर , कर्नाटक में जन्मी ऐश्वर्या राय भारतीय सिनेमा की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं 1994 में मिस इंडिया प्रतियोगिता की उपविजेता रहने के बाद उसी साल उन्होंने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीती थी।
ऐश्वर्या की शिक्षा-दीक्षा मुख्य रुप से डी जी रुपारेल कालेज मुंबई में हुआ जहाँ वे पली बढीं। उनको माडलिंग का पहला प्रताव कैमलिन कंपनी की ओर से तब मिला जब नवीं कक्षा की छात्रा थीं। इसके बाद वो कोक, फूजी और पेप्सी के विज्ञापन में दिखीं। और 1994 में मिस वल्र्ड बनने के बाद उनकी माँग काफी बढी और उन्हें कई फिल्मों के प्रस्ताव मिले।
उनकी पहली फिल्म इरुवर तमिल में बनी जिसे मणिरत्नम ने निर्देशित की थी जो काफी असफल फिल्म रही थी। लेकिन 2000 में राजीव मेनन द्वारा बनी एक दूसरी फिल्म कंडूकोंडिन कंडूकोंडिन काफी मकबूल हुई। हिन्दी में उनकी पहली फिल्म "और प्यार हो गया" थी और यह भी बुरी तरह असफल रही थी। हिन्दी फिल्मों में उनका सिक्का संजय लीला भंसाली द्वारा बनायी गयी फिल्म हम दिल दे चुके सनम से जमा और तब से उनकी फिल्में ज्यादातर हिन्दी में ही बनी। इसके अलवा उन्होंने कुछ बांग्ला फिल्में की हैं। सन 2004 में ही पहली बार उन्होंने गुरिंदर चड्ढा की एक अंग्रेजी फिल्म ब्राइड ऐंड प्रेज्यूडिस में काम किया।
आज ऐश्व्र्या भारतीय सिनेमा की सबसे मँहगी अभिनेत्रियों में से एक है और भारत की सबसे धनी महिलाओं में शामिल हैं। दुनिया भर में उनके चाहने वालों ने ऐश्वर्या को समर्पित लगभग 17,000 इंटरनेट साइट बना रखे हैं और उनकी गिनती दुनिया के सबसे खूबसूरत महिलाओं में की जाती है। टाईम पत्रिका ने वर्ष 2004 में उन्हें दुनिया की सबसे प्रभावशाली महिलाओं में भी शुमार किया है।
[बदलें] कुछ मुख्य फ़िल्में
- इरुवार (1997)
- और प्यार हो गया (1997)
- जीन्स (1998)
- आ अब लौट चलें (1999)
- हम दिल दे चुके सनम (1999)
- ताल (1999)
- हमारा दिल आप के पास है (2000)
- जोश (2000)
- मोहब्बतें (2000)
- कन्डूकोंडियन कन्डूकोन्डियन (तमिल) (2000)
- ढाई अक्षर प्रेम के (2000)
- अलबेला (2001)
- हम किसी से कम नहीं (2002)
- देवदास (2002)
- दिल का रिश्ता (2002)
- हम पंछी एक डाल के (2002)
- राधेश्याम सीताराम (2002)
- चोखेर बाली (बांग्ला) (2003)
- कुछ ना कहो (2003)
- खाकी (2004)
- क्यूँ! हो गया न (2004)
- ब्राइड ऐंड प्रेज्यूडिस (2004)
- रेन-कोट (2004)