एड्स
From विकिपीडिया
एड्स यानि "अक्वायर्ड इम्यूनो डिफिसियेंसी सिंड्रोम" वर्तमान समय के सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। इस बीमारी का संबंध मनुष्य की यौन क्रियाओं से है। माना जाता है कि सबसे पहले इस रोग का विषाणु एच आई वी अफ्रीका के खास प्राजाति की बंदर में पाया गया और वहीं से ये पूरी दुनिया में फैला। अभी तक इस बीमारी को लाईलाज माना जाता है लेकिन दुनिया भर में इस पर शोध कार्य चल रहे हैं और निकट भविष्य में इसका ईलाज ढूंढ लिये जाने की संभावना है।
[बदलें] एड्स का प्रसार
एड्स मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध, दूषित खून लेने और पीड़ित माँ से बच्चे को फैलता है। दुनिया भर में इस समय लगभग चार करोड़ 20 लाख लोग एचआईवी का शिकार हैं.उनमें से भी दो तिहाई तो सहारा से लगे अफ़्रीकी देशों में रहते हैं और उस क्षेत्र में भी जिन देशों में इसका संक्रमण सबसे ज़्यादा है वहाँ हर तीन में से एक वयस्क इसका शिकार है. दुनिया भर में लगभग 14,000 लोगों के प्रतिदिन इसका शिकार होने के साथ ही ये डर बन गया है कि ये बहुत जल्दी ही एशिया को भी बुरी तरह चपेट में ले लेगा.
[बदलें] भारत में एड्स
वर्ष2003 के अंत में भारत में एड्स के अनुमानित रोगियों की सँख्या:
- वयस्क: 5,000,000
- महिला: 1,900,000
- बच्चे: 120,000
- कुल :7,020,000