लालबहादुर शास्त्री

From विकिपीडिया

लालबहादुर शास्त्री
लालबहादुर शास्त्री
जन्मतिथी: 2 आक्टोबर, 1904
निधन: 11 जनवरी, 1966
भारत के तिसरे प्रधानमंत्री
जन्मस्थान: मुगलसराय, उत्तर प्रदेश
प्रधानमंत्री क्रम: तीसरे प्रधानमंत्री
पदभार ग्रहण: 9 जून 1964
सेवामुक्त: 11 मई 1966
(मृत्यु परयंत)
पूर्ववर्ती: गुलजारी लाल नंदा
उत्तराधिकारी: गुलजारी लाल नंदा


लालबहादुर शास्त्री (2 आक्टोबर, 1904 - 11 जनवरी, 1966),भारत के तीसरे प्रधानमंत्री और दुसरे स्थायी प्रधानमंत्री थे । वि 1963-1965 के बीच भारत के प्रधान मन्त्री थे। उनका जन्म मुगलसराय, उत्तर प्रदेश मे हुआ था।

अनुक्रमणिका

[बदलें] शिक्षा

उनकी शिक्षा हरिशचंद्रा उच्च विद्यालय और काशी विद्यापीठ में संपन्न हुई। यहीं से उन्हें "शास्त्री" की उपाधि भी मिली जो उनके नाम के साथ जुड़ा है।


[बदलें] जीवन

अपने पिता मिर्ज़ापुर के श्री शारदा प्रसाद और अपनी माता श्रीमती रामदुलारी देवी के तीन पुत्रो में से वे दूसरे थे। शास्त्रीजी की दो बहनें भी थीं। शास्त्रीजी के शैशव मे ही उनके पिता का निधन हो गया। 1928 में उनका विवाह श्री गणेशप्रसाद की पुत्री ललितादेवी से हुआ और उनके छ: संतान हुए।

स्नातक की शिक्षा समाप्त करने के पश्चात उन्होंने भारत सेवक संघ ज्वाईन किया और देशसेवा का व्रत लेते हुये यहीं से राजनैतिक जीवन की शुरुआत की। शास्त्रीजी विशुद्ध गाँधीवादी थे जो सारा जीवन सादगी से रहे और गरीबों की सेवा में अपनी पूरी जिंदगी समर्पित किया। भारतीय स्वाधीनता संग्राम के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी रही, और जेलों मे रहना पड़ा जिसमें 1921 का असहयोग आंदोलन और 1941 का सत्याग्रह आंदोलन सबसे प्रमुख है। उनके राजनैतिक दिग्दर्शकों में से श्री पुरुषोत्तम्दास टंडन, पंडित गोविंदबल्लभ पंत, जवाहरलाल नेहरू इत्यादि प्रमुख हैं। 1929 में इलाहाबाद आने के बाद उन्होंने श्री टंडनजी के साथ भारत सेवक संघ के इलाहाबाद इकाई के सचिव के रूप में काम किया। यहीं उनकी नज़दीकी नेहरू से भी बढी। इसके बाद से उनका कद निरंतर बढता गया जिसकी परिणति नेहरू मंत्रिमंडल मे गृहमंत्री के तौर पर उनका शामिल होना था। इस पद पर वे 1951 तक बने रहे।

शास्त्रीजी को उनकी सादगी, देशभक्ति और इमानदारी के लिये पूरा भारत श्रद्धापूर्वक याद करता है। उन्हे वर्ष 1966 मे भारत रत्न से सम्मनित किया गया।


[बदलें] यह भी देखें

[बदलें] बाहरी कड़ियाँ

अन्य भाषायें