जालपृष्ठ
From विकिपीडिया
जालपृष्ठ या वेबपेज (en:webpage) इंटरनेट के जरिए सुचना प्राप्त करने का साधन है। यह साधरणतः HTML या XHTML के संरूप पे होता है, और अन्य जालपृष्ठो से कडियो के द्वारा जुडा होता है। जालपृष्ठो को संगणको पे देखने के लिए विशेष प्रोग्राम का प्रयोग किया जाता है, जिसको वेब-ब्राउजर (en:webbrowser) कहते है।
जालपृष्ठ वेबसर्वर (en:webserver) पर पाए जाते है। हर जालपृष्ठ का एक इंटरनेट पता होता है जो यूआरएल (en:url) कहलाता है। वेब-ब्राउजर इस पते के अनुसार जालपृष्ठो को दिखाता है। इन्हे पाने के लिए वेब-ब्राउजर एचटीटीपी लिपि (en:HTTP) का प्रयोग करता है।
जालपृष्ठ स्थैतिक (static) या गतिक (dynamic) हो सकते है। स्थैतिक जालपृष्ठ हमेशा एक जैसे होते है, इसका निर्माण एक बार कर लिया जाता है। गतिक जालपृष्ठ का निर्माण उसे पाते वक्त होता है और यह अलग अलग पैरामिटर्स (parameters) के अनुसार अलग अलग सुचनाए देता है।